jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

करणी सेना के नेता मोहितसिंह पटेल की लाश मिलने से सनसनी,सीने मे दो गोलियां लगी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। करणी सेना नेता मोहितसिंह पटेल की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मोहित को सीने में दो गोलियां लगी है। लाश बायपास स्थित कार में मिली है। पुलिस का दावा है कि मोहित की हत्या हुई है। लेकिन लाइसेंसी रिवाल्वर मिलने से कहानी उलझ गई।

डीसीपी जोन-2 अभिषेक आनंद के मुताबिक घटना कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित बायपास (सेवाकुंज अस्पताल के पास) की है। मृतक का नाम कुं. मोहितसिंह पुत्र दिलीपसिंह पटेल निवासी बिसनखेड़ा है। रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहित को स्वजन और दोस्त बाम्बे अस्पताल लेकर आए है।

- Install Android App -

पुलिस पहुंचने तक मोहित की मौत हो चुकी थी। स्वजन ने बताया वह दोस्त की कार लेकर गया था। उसने ही काल कर बताया था कि गोली लगी है। देर रात एसीपी जयंत राठौर, टीआइ जेपी जमरे सहित एफएसएल अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस के मुताबिक मोहित सिंह राजपूत करणी सेना में जिला कार्यकारी अध्यक्ष था। वह खेती के साथ ठेकेदारी भी करता था।

दोस्तों को काल कर बायपास पर बुलाया – एसीपी जयंत राठौर के मुताबिक मोहित प्रोपर्टी का कारोबार भी करता था। उसने दोस्त आकाश व अंशुल आदि को काल कर बायपास पर बुलाया था। पुलिस ने जब उन लोगों से पूछताछ की तो बताया मोहित ड्राइवर सीट पर पड़ा हुआ था। कार के कांच लगे हुए थे। रिवाल्वर भी रखी थी। गोली मारी गई या खुद ने मारी यह कहना मुश्किल है। गोलियां नजदीक से लगी है यह स्पष्ट हो गया है। पुलिस ने रिवाल्वर और कार जब्त कर ली है।