jhankar
ब्रेकिंग
₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी...

कांग्रेस भवन की जमीन आबंटन के लिए नेताओं ने मंत्री जयसिंह अग्रवाल को दी बधाई , जताया आभार

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल जी का आज 2 फरवरी को अल्प प्रवास में बिलासपुर पहुंचे ,कांग्रेस पदाधिकारी, अपैक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर,प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी,शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ,महापौर रामशरण यादव ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता फिरोज कुरैशी ने मंत्री अग्रवाल जी से मिलकर बधाई दी एवं उनकाआभार माना। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केबिनेट में बिलासपुर के कांग्रेस भवन की जमीन के लिए पारित कर कांग्रेस भवन बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ । उन्होंने कहा कि जमीन आबंटन में आपकी सक्रियता और विशेष योगदान से ही सम्भव हुआ ,इसके आपकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। कांग्रेस नेताओं ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भुपेश बघेल जी का एवं नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय शिव डहरिया जी के प्रति आभार माना और बधाई दी ,साथ ही जमीन आबंटन में जिन जिन लोगो का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग रहा उन्हें भी बधाई दी।