jhankar
ब्रेकिंग
सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच

कांग्रेसी अब छिंदवाड़ा जाए वहा बैंड बाजा और मवेशी चराने की ट्रेनिंग कमलनाथ के नेतृत्व में लें : कृषि मंत्री कमल पटेल

अगले चुनावों में कमलनाथ मुक्त हो जाएगा छिंदवाड़ा : पटेल

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार बैतूल/भोपाल। किसान नेता एवं प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के निशाने पर एक बार फिर कमलनाथ है। मंत्री पटेल ने बैतूल में मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेसियों को याद दिलाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने कार्यकाल में छिंदवाड़ा में बैंड बाजा और मवेशी चराने का कालेज खोला था। प्रदेश को दोनों हाथों से लूटने के बाद कांग्रेसियों की विश्वसनीयता जनता के बीच खत्म हो गई इसलिए सारे कांग्रेसी छिंदवाड़ा जाए और बैंड- बाजा बजा कर मवेशियों को चराने की ट्रेनिंग कमलनाथ के नेतृत्व में लें। मंत्री पटेल ने कहा कि छिंदवाड़ा को आने वाले समय में हम कमलनाथ मुक्त कर देंगे। छिंदवाड़ा में अब कमलनाथ की जगह कमल का फूल खिलेगा।