jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

कोरोना महामारी के चलते सभी वर्ग के लोग वैक्सीन अवश्य लगवाएं : अर्पित गुर्जर

मकड़ाई समाचार हरदा।
जेडीयू युवा जनता दल यूनाइटेड मध्य प्रदेश के युवा नेता प्रदेश सचिव एवं जिला हरदा प्रभारी अर्पित गुर्जर ने कहा कि जो यह कोरोना महामारी पिछले साल 2020 से फैली हुई है जो आज भी हमारी पूरी दुनिया मे इसका संक्रमण हर राज्य , हर शहर , हर गांव में फैल चुका है इस महामारी के दौर में , इस संक्रमण से बचने के लिए हम सभी लोगों को वैक्सीन लगवानी चाहिए वैक्सीन लगवाने से संक्रमण का खतरा थोड़ा कम हो जाता है ।

- Install Android App -

वैक्सीन की शुरूआत 45 + से चालू किया गया था लेकिन कुछ महीने पहले 18 + लोगों को भी वैक्सीन लगाना चालू किया गया है जिसमें युवा वर्ग बड़ी उत्साह के साथ टीका लगवा रहे हैं , कुछ लोग भ्रमित में है वैक्सीन लगवाए या ना लगाएं पर गुर्जर ने लोगों से कहा की वैक्सीन को लेकर भ्रमित में ना रहे कोरोना महामारी के संक्रमण से निपटने के लिए अभी वैक्सीन ही जरूरी है सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को वैक्सीन के लिए गुर्जर जी ने जागरूक किया है गुर्जर  ने बताया है कि उनके निज निवास हरदा जिले के ग्राम कुकरावद की प्रयास सामाजिक संस्था के सचिव नीरज गुर्जर एवं उनकी टीम द्वारा हरदा जिले के सभी ग्राम में कोरोना की वैक्सीन को लेकर ग्राम वासियों को जागरूक किया है की सभी वर्ग के लोग टीका जरूर लगवाएं इसी तरह खंडवा के विवेक पाटील गुर्जर द्वारा उनके प्रयास से भी उन्होंने लोगों को टीकाकरण के लिए जागरुक किया ।
गुर्जर ने लोगों से अपील की है वैक्सीन को लेकर किसी भ्रम में ना रहे , 18 + से ऊपर वाले सभी लोग टीका अवश्य लगाएं , टीका लगवाने के बाद भी सावधानी जरूरी रखें बार-बार देते रहे हाथों को सेनीटाइज करते रहे मास्क पहने एवं दो गज की दूरी अवश्य बनाए रखें साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन अवश्य करें ।