jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख सदरलैंड की जगह लेंगे राबट्स

सिडनीः पिछले साल खिलाडिय़ों के वेतन में कटौती करने के नाकाम प्रयास की अगुवाई करने वाले केविन राबट्स को क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया (सीए) ने बुधवार को अपना नया प्रमुख चुना। राबट्स को मुख्य कार्यकारी अधिकारी चुना गया है और वह 25 अक्टूबर को औपचारिक तौर पर जेम्स सदरलैंड की जगह लेंगे जिन्होंने जून में घोषणा की थी कि वह 17 साल तक शीर्ष पर रहने के बाद अपना पद छोड़ रहे हैं।

राबट्स ऐसे समय में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं जबकि सीए अब भी गेंद से छेड़छाड़ की घटना के लिए आलोचना झेल रहा है तथा खिलाडिय़ों और प्रशासकों के बीच भुगतान को लेकर मतभेद अब भी ताजा हैं। इस 46 वर्षीय ने कहा, ‘‘यह खेल और क्रिकेट आस्ट्रेलिया हाल में मुश्किल दौर से गुजरा है लेकिन हम वापसी करेंगे।’’

- Install Android App -

सदरलैंड ने अपने लंबे कार्यकाल के दौरान नये आकर्षक टेलीविजन अधिकार सौदे पर बातचीत तथा बिग बैश लीग, दिन रात्रि टेस्ट और महिला क्रिकेट को लोकप्रियता दिलाने के लिये काफी प्रशंसा बटोरी। लेकिन मार्च में उन्हें तब बड़े संकट से जूझना पड़ा जब पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, उप कप्तान डेविड वार्नर और कैमरन बैनक्राफ्ट ने दक्षिण अफ्रीका में तीसरे टेस्ट मैच में गेंद से छेड़छाड़ का प्रयास किया।

इन तीनों को प्रतिबंधित कर दिया गया, तत्कालीन कोच डेरेन लीमन ने त्यागपत्र दिया और सदरलैंड ने भी आखिर में दबाव में अपना पद छोडऩे का फैसला किया। उनकी जगह लेने वाले राबट्स न्यू साउथ वेल्स के पूर्व सलामी बल्लेबाज हैं और जब उनका क्रिकेट करियर आगे नहीं बढ़ पाया तो वह व्यवसायी बन गये। राबट्स पिछले साल वेतन विवाद में क्रिकेट आस्ट्रेलिया के लिए मुख्य वार्ताकार थे।