jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

खंडवा : श्री योग वेदांत सेवा समिति खंडवा का आयोजन तुलसी पूजन कार्यक्रम 25 दिसंबर को ।

खंडवा : श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में देश भर में परम पूज्य संत श्री आसाराम बापू की प्रेरणा से वर्षों से युवाओं को व्यसन पान करके बर्बाद होने से बचाने के लिए‌ एवं मानवता को बचाने के लिए 25 दिसंबर के दिन तुलसी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। ताकि युवा एवं मानव नववर्ष के नाम पर व्यसन पान कर स्वयं का जीवन बरबाद न करे। यह जानकारी देते हुए समिति के लक्ष्मण बिनवानी एवं निर्मल मंगवानी ने बताया कि गरुड़ पुराण में वर्णित है कि जो व्यक्ति अपनी दरिद्रता मिटाना और सुख संपदा पाना चाहता है उसे तुलसी माता की शुद्ध भाव एवं भक्ति से पूजा अर्चना करना चाहिए। कहते हैं कि तुलसी का वृक्ष लगाने, पालन करने, सीचने, स्पर्श करने और गुणगान करने से पूर्व जन्म के अनेकों पाप जलकर नष्ट हो जाते हैं। अब तो तुलसी पूजन बापूजी के शिष्यों के अलावा सनातन धर्म को मनाने वाले सभी समाजों के लाखों ही नहीं बल्कि करोड़ों लोग तुलसी पूजन कर तुलसी के औषधीय गुणों का लाभ उठा रहे हैं। 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस भारत ही नहीं विश्व भर में करोड़ों लोगों द्वारा मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज सोमवार को संत आसाराम जी आश्रम नागचून खंडवा में तुलसी पूजन का कार्यक्रम बडे ही हर्षोल्लास के साथ श्री योग वेदांत सेवा समिति खंडवा के तत्वावधान में प्रातः 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मनाया जाएगा। भजनों के पश्चात भंडारा भी आयोजित होगा। तुलसी माता का पूजन किया जाएगा एवं तुलसी के औषधीय गुना की महिमा बताई जाएगी एवं तुलसी माता की आरती कर परिक्रमा करके हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करेंगे। श्री योग वेदांत सेवा समिति के साधकों द्वारा जिले भर के सैकड़ो स्कूली नोनिहाल बच्चों को तुलसी की महिमा बता कर तुलसी पूजन कराया जाता है।