jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं ... आज मनाया जा रहा ऋषि पंचमी का पावन पर्व सप्तऋषियों के पूजन के साथ महिलाएं रखती हैं व्रत, सुख-समृद्धि... हंडिया में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर और पंडालों में हुई गणपति स्थापना, ! MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

Big News Mp: खड़गे ने ग्वालियर में सिधिया को दिया झटका, सिंधिया के करीबी समर्थक बीजेपी नेता मदन कुशवाह ने कांग्रेस ज्वाईन की

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : म.प्र. विधानसभा चुनाव के मददे नजर सभी पार्टियों को राष्ट्रीय नेताओं के दौरे तेज हो गए हैं। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ग्वालियर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान खरगे ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ा झटका दिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी समर्थक माने जाने वाले मदन कुशवाहाको कांग्रेस की सदस्यता दिलाईं। बताया जा रहा है कि मदन कुशवाहा ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके हैं और उन्हें ज्योतिरादित्य सिंधिया का खास करीबी माना जाता था। कार्यक्रम में पूर्व विधायक,बीजेपी नेता मदन कुशवाह ने मल्लिकार्जुन खरगे की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी ज्वाईन की। खरगे ने कुशवाह का शाल श्रीफल भेट कर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।चुनाव के दौर में यह सब होता ही रहता नेता लोग एक पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी को ज्वाईन करते हैं ये सब राजनीतिक बिसात के प्यादे होते हैं जो एक दूसरे को कमजोर या मजबूत करने के इरादों से दल बदल किया करते है।

- Install Android App -

बीजेपी प्रत्याशी भी कुशवाह है असर तो पडे़गा –

बीजेपी नेता पूर्व विधायक मदन कुशवाहा जो बीजेपी उम्मीदवार भारत सिंह कुशवाहा के साथ कंधे से कंधा मिला कर क्षेत्र में बीजेपी के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। साथ ही कांग्रेस पर लगातार तंज भी कस रहे लेकिन अचानक क्या हुआ की कि निर्णय बदल लिया और भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके इस निर्णय से बीजेपी प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह को जोरदार झटका लगा है। इससे कुावाह समाज के वोटर बंट जायेगे।