jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम

गोल्ड में पैसा लगवाने के नाम पर,, सर्राफा व्यापारी ने ठगे 33 लाख रुपये

मकड़़ाई समाचार रायपुर। स्थानीय राजेंद्र नगर मे सराफा व्यापारी और उसकी पत्नि ने शिकायत कर्ता की पत्नी के नाम की जमीन को खरीदने का सौदा किया फिर सोने की कीमत उछाल है बताकर  निवेश की सलाह देकर और रुपयेे लेकर फरार हो गए।  मामला राजेंद्र नगर की अग्रोहा सोसायटी निवासी शिव कुमार अग्रवाल केे साथ हुई ठगी का है। उन्होेने पुलिस को महावीर नगर की राज ज्वेलर्स संचालक अनिल वर्मा उसकी पत्नि अंजली सोनी और यशोदा के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाइ्र है।
शिव कुमार ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी के नाम की जमीन को अनिल ने फरवरी में 21 लाख में बेचने का सौदा किया। जमीन रजिस्ट्री कराने के बाद अनिल ने उसकी पत्नी को 5-5 लाख रुपये के दो चेक दिए। अकाउंट में रकम के बाद अनिल ने उसे 11 लाख रुपये के और चेक दिए। चेक को बैंक में लगाने के पूर्व ही अनिल शिव कुमार के पास पहुंचा और उसे सोने की कीमत में उछाल होने की बात कही। इसके बाद पूर्व में दिए गए 10 लाख रुपये के अलावा 11 लाख रुपये के चेक को वापस मांगते हुए कमिशन के साथ लौटाने की बात कही। इसके एवज में उसने अनिल को रजिस्ट्री पेपर अमानत के तौर पर रखने के लिए कहा। अनिल के जाल में आकर शिव कुमार ने उसके अकाउंट में आरटीजीएस के माध्यम से रुपये लौटा दिए।
शिव कुमार जब अनिल से पैसे मांगने के लिए गया तो, वहां पहले से मौजूद यशोदा नाम की महिला ने शिव कुमार को झांसे में लेते हुए बताया कि सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल है। इस वजह से उसे और पैसों की जरूरत है। इसके बाद अनिल ने शिव कुमार को सोने की कमाई का आधा मुनाफा देने का झांसा देकर अलग-अलग किश्तों में 12 लाख रुपये ले लिया। लंबे समय से अनिल से संपर्क नहीं होने पर शिव कुमार उसके दुकान पहुंचा तो उसे पता चला अनिल अपनी पत्नी के साथ दुकान बंद कर भाग गया है। इसके साथ ही जिस जमीन का पैसा अनिल से लेना था वह भी किसी और को बेचकर भाग गया।