jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...

ग्राम मगरधा में आयुष विभाग का स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न |

हरदा | आयुष विभाग द्वारा शुक्रवार को मगरधा में आयुष रोग निदान मेगा शिविर का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि शिविर में आयुर्वेद तथा होम्योपैथिक पद्धति के द्वारा चिकित्सा परामर्श एवं औषधि व काढ़ा वितरण किया गया। शिविर के दौरान मरीजों की ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच भी की गई। शिविर में आयुष विभाग के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों द्वारा लोगों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर आयुष विभाग की डॉ. प्रियंका मीणा वर्मा, डॉ. मुकेश वर्मा, डॉ. शारदा आहाके, डॉ. शिवनारायण काजले, डॉ. सूरज कवडे, डॉ. अजय जयसवाल एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।