jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,, रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज... नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता, मौत का आंकड़ा 210 पार

ग्राम हापला में क्षतिग्रस्त पुलिया से विद्यार्थियों को स्कूल जाने में हो रही परेशानी के विरोध में अभाविप ने कलेक्टर ऑफिस का घेराव कर ज्ञापन सौंपा

Halpa : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खंडवा नगर मंत्री हर्ष वर्मा ने बताया कि ग्राम हापला में बीच गांव में नदी है जिससे विद्यार्थियों सहित ग्रामीण जनों को बहुत परेशानी हो रही है करीब 40 वर्ष पुरानी पुलिया छोटी सी बनी हुई है इस पर हमेशा बारिश के समय एवं गर्मी के समय में भी पानी भरा रहता है और ऊपर से पानी खंडवा शहर को पीने के लिए भगवत सागर बांध से पानी छोड़ा जाता है पानी के कारण भी हमेशा छोटी पुलिया से पानी बहता रहता है चाहे गर्मी हो चाहे ठंड हो या बारिश हो विद्यार्थी सहित ग्राम वासियों को हमेंशा समस्याएं होती रहती है तथा कई बार घटना दुर्घटना भी हो चुकी है एवं डिप्ला के विद्यार्थी हापला स्कूल जाते हैं एवं हापला के विद्यार्थी डिप्ला स्कूल आते हैं इस परेशानी के कारण विद्यार्थियों को भी पानी के कारण 15 20 दिन स्कूल नहीं जा पाते हैं और कई घटनाएं भी हो चुकी है 8 से 10 लोग नदी के पानी के बहाव में अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं इस रास्ते के अलावा विद्यार्थियों सहित ग्रामीनजनों के पास अन्य कोई विकल्प मार्ग नहीं है इसके पहले भी कई बार संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत करा चुके हैं उसके तत्पश्चात भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है यह कि विगत बारिश के चार चार माह से लगातार पानी डैम के ऊपर से ओवरफ्लो होता हुआ जा रहा है इस विषय को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कलेक्टर ऑफिस का घेराव कर ज्ञापन सौंपा एवं ज्ञापन में मांग को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की गई अन्यथा विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन की ओर बाध्य होगी | जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही प्रशासन की रहेगी इस दौरान प्रांत सह मंत्री शुभम पटेल,विभाग छात्रा प्रमुख श्रद्धा भमोरे, खुशी तवर,विशाल सूर्यवंशी ,शुभम इंगले, हर्ष गोयल उमंग पालीवाल, दिशा रावत, विष्णु सोलंकी आदि कार्यकर्ताओ सहित सैकड़ों विधार्थी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।