jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

घनी बस्ती में नवजात का शव फैंका

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। शहर की अशोक कालोनी में एक नवजात को फेंक दिया। शव को आवारा जानवरों ने चीथ कर क्षतविछत कर दिया। जब कालोनी के लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा और अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

- Install Android App -

घटनाक्रम के मुताबिक शहर की घनी बस्ती अशोक कालोनी के के मैनगेट के सामने रात में कोई अज्ञात व्यक्ति नवजात का शव फेंक गया। सुबह बस्ती के किराना कारोबारी विजय सिंह ने शव को देखा। तब जानवर शव को चीथ रहे थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पीएम के लिए भेजा। साथ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि शव को कौन, कब और कैसे फेंक गया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जाम से निकलने में पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत: जौरासी घाटी पर जाम में वाहन फंस गए। जाम से निकलने के दौरान एक ट्रैक्टर पलट गया। जिससे उसके ड्रायवर की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक नैनागिरी बंजारों का पुरा में रहन ेवाले बाबू सिंह बंजारा और उसका साथ लाखन सिंह सिरोल ट्रैक्टर से आ रहे थे। लेकिन जौरासी घाटी पर वे जाम में फंस गए। जाम से निकलने के दौरान ट्रैक्टर पलट गया और बाबू सिंह की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई और उसका साथी लाखन सिंह घायल हो गया। लाखन सिंह की भी हालत गंभीर बताई जाती है।