jhankar
ब्रेकिंग
सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच

घोड़ाडोंगरी से सिद्धार्थ बिहारे बने भाजपा युवामोर्चा के मंडल अध्यक्ष

मकड़ाई समाचार बैतूल। भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैतूल जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिले के 29 मंडलों में से अभी तक 17 मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इसी कड़ी में घोड़ाडोंगरी से लंबे समय से संघर्षरत तेजतर्रार युवा नेता सिद्धार्थ बिहारे को युवामोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। बता दें कि सिद्धार्थ बिहारे ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र नेता के रूप में की वर्ष 2008 से 2010 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छात्र नेता के रूप में कार्य करते हुए की तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते हुए उन्हें युवा मोर्चा का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

- Install Android App -

इसके बाद वह लगातार तीन-तीन वर्ष के दो कार्यकाल में युवा मोर्चा के मंडल के महामंत्री रहे वर्ष 2015 से 2017 तक वे पूर्व विधायक मंगलसिंग धुर्वे के विधानसभा मीडिया के प्रभारी के रूप में उन्होंने उन्होंने कार्य किया, वर्ष 2018 में भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में उन्हें जिलामंत्री के रूप में नियुक्त किया गया क्षेत्र में अपने लंबे युवा मोर्चा के अनुभव के बाद उन्हें भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो की अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे के द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की सहमति से सुबह घोड़ाडोंगरी का युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इनकी नियुक्ति में नगर के युवाओं में हर्ष व्याप्त है एवं सुबह से इनके शुभचिंतक भी इन्हें दूरभाष व सोसल मीडिया के माध्यम से लगातार बधाई दे रहे हैं।