jhankar
ब्रेकिंग
स्वामित्व शिविरों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, लेकिन पटवारियों ने योजना के काम से बनाई दूरी हंडिया के शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत लेकर भटक रहे सचिन तिवारी ने कहा—जमीन की नहीं, अब रिपोर... अमेरिका की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का कड़ा जवाब - कहा, तेल खरीदेंगे अपने हिसाब से, किसी दबाव में ... हरदा में ‘पर्यावरण की पाठशाला’ का आयोजन, एक हजार पौधारोपण का संकल्प देवास: खातेगांव के बरछा की गौशाला में बदइंतजामी का मामला राजधानी लखनऊ में कार बोनट पर युवती को घसीटने का मामला, महिला आयोग ने लिया संज्ञान आज का सुविचार: सही दिशा में सतत लगे रहने से ही सुपरिणाम आते हैं मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू भारत-पाकिस्तान के बीच समुद्र में बढ़ा विवाद, अरब सागर में टकराए दोनों देशों के युद्धपोत

चंद्रदेव को अर्घ्य देकर महिलाओं ने मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान, धार्मिक नगरी में महिलाओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव से मनाया करवाचौथ

मकड़ाई समाचार हंडिया। अखंड सौभाग्य की मंगलकामना के साथ रविवार को धार्मिक नगरी हंडिया में सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया। पारंपरिक परंपरा और लोक रिवाज के अनुसार सुबह से ही सुहागिनें निर्जल व्रत पर रहीं और शाम ढलने के साथ ही पूजा की तैयारियों में जुट गई। परिवार के साथ महिलाओं ने घरों की छतों और खुले मैदान में करवा चतुर्थी की पूजा-अर्चना कर कथा सुनी और चंद्रदेव को अर्घ्य देकर चंद्रदेव व अपने चांद का चलनी से दीदार किया और पति की दीर्घायु की मंगलकामना कर पति और घर के बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर विधि विधान से व्रत का पालन किया।

- Install Android App -

चंद्रदेव के दर्शन व पूजन के दौरान घरों की छतों पर दिपावली सी झलक भी देखने को मिली। कई जगह तो आतिशबाजी भी की गई। करवा चतुर्थी का उल्लास सुबह से ही घरों और मोहल्लों में छाया रहा। निर्जल व्रत रखने के साथ ही महिलाएं घर की साफ-सफाई के बाद पकवान बनाने में जुट गई। फिर पूजा की तैयारियां के साथ ही सजने संवरने का दौर शुरू हुआ और सोलह शृंगार से सजी धजी महिलाएं शाम ढलते ही छतों पर जा पहुंची और रात्रि में महिलाओं ने चंद्रोदय के इंतजार के बीच कथा सुनी और निकलते चंद्रदेव को छलनी में देख जल से भरे करवे से अर्घ्य दिया और अखंड सौभाग्य की कामना की। व्रतधारी महिलाओं ने अपने पति के हाथ से पानी पीने और मिठाई से व्रत का पालन करने की रस्म निभाकर व्रत का समापन किया।