jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

चाय फीकी मिलने पर गर्भवती पत्नी की पति ने की हत्या

लखीमपुर। बॉलीवुड के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म “चीनी कम” (Cheeni Kum) का गाना आपको याद होगा फिल्म का टाइटल सॉन्ग था चीनी कम। चीनी कम टाइटल सॉन्ग के साथ इस फिल्म की शुरुआत होती है। लेकिन वही उत्तर प्रदेश के लखीमपुर मैं चाय में चीनी कम होने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी।
उत्तर प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना में, लखीमपुर जिले के बरबर क्षेत्र में एक कप चाय को लेकर 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना सोमवार को हुई थी जब बबलू कुमार ने अपना आपा इसलिए खो दिया था क्योंकि उनकी पत्नी द्वारा उन्हें परोसी गई चाय में शक्कर कम थी।

- Install Android App -

उसने अपनी पत्नी रेणु (35) की पिटाई की और उसका गला काट दिया। अपने पिता को मां पर चिल्लाते हुए देख दंपति के तीन बच्चे जाग गए, लेकिन जब तक वे रसोई में पहुंचे उनकी मां खून से लथपथ पड़ी थी और सांस लेने के लिए संघर्ष कर रही थी। बबलू ने करीब 12 साल पहले रेणु से शादी की थी और दंपति के तीन बच्चे थे। रेणु के पिता बद्री प्रसाद की शिकायत पर बबलू के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पसगवा पुलिस स्टेशन के एसएचओ, राकेश कुमार ने कहा, “चाय में शक्कर कम होने पर दंपति की लड़ाई हुई और पति ने अपनी पत्नी की धारदार चाकू से हत्या कर दी। हमने हत्या का हथियार बरामद कर लिया है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हम उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रहे हैं।”पुलिस अधिकारी ने कहा, “बच्चे हत्या के गवाह हैं और हमने उनका बयान ले लिया है।”‘