jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

चितावद में गुर्जर समाज द्वारा सामूहिक विवाह का सफल आयोजन कराने पर युवाओं को किया सम्मानित

सुनील पटल्या बेड़िया। प्राचीन बाबा भगवान भैरव की नगरी ग्राम चितावद में 13 दिसम्बर को श्री रेवा गुर्जर सामुहिक विवाह समिति द्वारा 40 जोड़ो का विवाह सम्पन्न कराया गया था। सफल आयोजन संपन्न होने पर रविवार को रात्रि 9 बजे ग्राम के युवाओ का उत्साह बढ़ाने एवं बुजुर्गों के सम्मान में उद्यमी श्री हरि ट्रेडर्स इंदौर के प्रो. देवकरण मुछाला के द्वारा सम्मान कार्यक्रम रखा गया था। जिसमे विवाह समिति के सफल आयोजन में ग्राम की व्यवस्थाओं के लिए समितियों का गठन किया गया था। जिसमे भोजन समिति, विवाह समिति, पानी व्यवस्था, नाश्ता व्यवस्था, विवाह पांडाल, हलवाई व्यवस्था, टेबल व्यवस्था, मजदूर व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, विवाह पंडाल में पानी व्यवस्था आदि युवाओ की समिति बनाई गई थी। सभी समितियों के पदाधिकारीयो को भगवान श्री गणेश व राधाकृष्ण की सिल्वर प्रतिमाएं भेंट की गई। जिसमें ग्राम जितेंद्र मुछाला, देवीलाल आर्मी, यशवंत बिरला, भुवनिराम बोबड़िया, भैय्यालाल बोबड़िया, परमानंद चौधरी, राधेश्याम मोंतारी सहित विवाह समिति अध्यक्ष जगदीश मुछाला व ग्राम के सम्माननीय ग्रामवासी उपस्थित थे।