jhankar
ब्रेकिंग
अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम’’ गायन से हुई छात्र देश का भविष्य, बचपन सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी

चुनावी सभाओं में सिंधिया ने की कमल पटेल की प्रशंसा

मांधाता विधानसभा क्षेत्र में संयुक्त रूप से सभा को संबोधित किया, कमल पटेल ने कहा कांग्रेस की वादा खिलाफी के कारण हो रहे हैं उपचुनाव

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनावी सभाओं में कृषि मंत्री कमल पटेल की जमकर तारीफ की। सिंधिया और कमल पटेल ने आज मांधाता विधानसभा क्षेत्र में संयुक्त रूप से चुनावी सभा को संबोधित किया।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के दरियापुर, मांधाता विधानसभा क्षेत्र के मूंदी, आगर विधानसभा क्षेत्र के बीजा नागरी, हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के नेवरी और सांवेर विधानसभा क्षेत्र के कम्पेल में मैराथन चुनावी रैलियों और सभाओं को संबोधित किया। सिंधिया ने सभाओं में किसानों के कल्याण के लिए कृषि मंत्री कमल पटेल की सक्रियता और तत्परता की हर सभा में जमकर तारीफ की। मांधाता विधानसभा क्षेत्र के मूंदी में कमल पटेल के साथ सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि कमलनाथ तिजोरी खाली होने का रोना रोते रहे इसलिये मैंने तिजोरी की चाबी शिवराजसिंह चौहान के हाथ थमा दी। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री कमल पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए तिजोरी खोल दी, 16 सितंबर को फसल बीमा की दूसरी किश्त के 4.5 हजार करोड़ का भुगतान करने के साथ पांच महीने में 7.5 हजार करोड़ रुपये अन्नदाता के खातों में कमल पटेल और शिवराज सिंह चौहान ने पहुंचा दिए। कमल पटेल ने सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह उपचुनाव इसलिये हो रहे हैं क्योंकि कांग्रेस ने जो वचन दिए थे वह पूरे नहीं किए उल्टे जनता को लूटने में लगे रहे। कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ, राहुल गांधी, सोनिया गांधी को वचन याद दिलाए कि वादे पूरे करो अन्यथा अगले चुनाव में किस मुंह से जनता के सामने जाएंगे लेकिन जब उनकी बात नहीं सुनी गई तो जनता के कल्याण के लिए वह भाजपा के साथ आ गये और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन हो सका उन्होंने सरकार की स्थिरता के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।