मकड़ाई समाचार बैतूल। नगर के पारधीढाना में अवैध रूप से शराब, गांजा की बिक्री, हथियारों की खरीद-फरोख्त के चलते अनगिनत अवैध गतिविधियों को संचालित करने वाले मुख्य आरोपित अलसिया पारधी की गिरफ्तारी पर होशंगाबाद रेंज के आइजी ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसकी गिरफ्तारी पर 8 दिसंबर काे एसपी  द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था लेकिन उसकी गिरफ्तारी संभव नही हाे पाई है।

अपराधाें की गंभीरता को देखते हुए आइजी होशंगाबाद रेंज जितेंद्र सिंह कुशवाह ने अलसिया पिता केशोराव पारधी उम्र 46 वर्ष की पतारसी कराए जाने या उसे जो गिरफ्तार करेगा या करवाएगा या फिर ऐसी कोई सूचना देगा| जिससे फरार आरोपि की गिरफ्तारी संभव हो सके। ऐसी सूचनाकर्ता को 30 हजार रुपये का नकद इनाम प्रदान किया जाएगा। नगर के पारधीढाना में अवैध रूप से शराब, गांजा की बिक्री, हथियारों की खरीद-फरोख्त के चलते । अलसिया पारधी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धारा 13 जुआ एक्ट, धारा 34-2 आबकारी एक्ट, धारा 8-20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।