jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

जैकलीन फर्नांडीज को 26 सितंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश, 200 करोड़ की ठगी का मामला

कोर्ट में पेश होंगी जैकलीन फर्नांडीज

- Install Android App -

नई दिल्ली: पटियाला हाउस कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय के पूरक आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को 26 सितंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। मामला सुकेश चंद्रशेखर द्वारा 200 करोड़ रुपये की ठगी से जुड़ा हुआ है। इससे पहले ईडी ने अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी बनाया था। जांच एजेंसी ईडी का यह मानना है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को पहले से ही इस बारे में पता था कि सुकेश चंद्रशेखर एक ठग है।

इस मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की पेशी की तारीख 26 सितंबर तय की है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी का ये मानना है कि जैकलीन फर्नांडीज इस बात को भी पहले से ही जानती थी कि सुकेश जबरन वसूली करने वाला शख्स है। फिर भी उसने उसका साथ दिया। इस मामले में जैकलीन फर्नांडीज की गिरफ्तारी नहीं की गई है लेकिन अदालत ने अब इस मामले में संज्ञान ले लिया है।