jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

टेक्सास में यहूदियों के प्रार्थना स्थल में बंधक बनाने वाले बंंदूकधारी की मांग- आफिया सिद्दकी की हो रिहाई

टेक्सास। अमेरिका के टेक्‍सास में एक बंदूकधारी ने स्थानीय समयानुसार शनिवार को यहूदियों के एक प्रार्थना-स्‍थल (सिनेगॉग) में घुसकर कई लोगों को बंधक बना लिया जिसमें से एक को रिहा कर दिया गया। कानून प्रवर्तन अधिकारियों के अनुसार, बंदूकधारी ने आफिया सिद्दकी की रिहाई की मांग की है। पाकिस्तानी न्यूरो साइंटिस्ट आफिया सिद्दीकी को अल कायदा से संबंध रखने के आरोप में अमेरिका में जेल की सजा सुनाई गई थी।

फिलहाल राहत देने वाली खबर सामने आई है कि पूर्व गवर्नर ग्रेग एबॉट ने इस पुष्टि की है कि सभी बंधक सही सलामत है उन्होंने ट्वीट कर कहा,’सभी बंधक जीवित और सुरक्षित हैं।’

बता दें कि पाकिस्तान की नागरिक डा. आफिया सिद्दिकी पर अलकायदा से जुड़े होने का आरोप है। मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी से न्यूरोसाइंस में पीएचडी की पढ़ाई करने वाली आफिया सिद्दीकी के बारे में साल 2003 में एक आतंकी खालिद शेख मोहम्मद ने FBI को बताया था। इसी आधार पर आफिया को अफगानिस्तान से गिरफ्तार किया गया।

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि इलाके को खाली कराया गया और एहतियातन  लोगों को इस इस रास्ते को नजरअंदाज करने का निर्देश दे दिया गया। पुलिस के अनुसार अब तक किसी तरह की नुकसान की खबर नहीं है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सिनेगाग में चल रहे अनुष्‍ठानों का फेसबुक पर सीधा प्रसारण किया जा रहा था। इसी दौरान एक शख्‍स वहां बंदूक लेकर घुस आया। लाइवस्‍ट्रीम में यह तो नहीं दिखा कि वहां क्‍या हो रहा है मगर कई बार इस्‍लाम को लेकर उस शख्‍स के जोर-जोर से चिल्‍लाने की आवाजें आईं। कथित रूप से बंदूकधारी ने अपनी बहन और इस्‍लाम का बार-बार जिक्र किया।

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि यह हमला आफिया सिद्दिकी के भाई मुहम्मद सिद्दीकी ने किया है। हालांकि, हमले के बाद ही मुहम्मद सिद्दीकी ने इन आरोपों का खंडन कर दिया है। उसने कहा कि इस मामले में उसका नाम आने से वह नाखुश है।

अमेरिका में इजराइली अधिकारी लिविया लिंक ने भी इस घटना पर बयान दिया है। लिविया ने कहा- ‘मेरा दिल और मेरी प्रार्थना आज यहूदी समुदाय के साथ है। हम लगातार घटना का अपडेट ले रहे हैं। इजराइल के विदेश मंत्री यायर लापिड को भी हालात के बारे में बताया गया है।’ इस हमले के बाद मिली शुरुआती जानकारी में बताया गया कि बनाए गए बंधकों में एक रब्बी के भी शामिल होने की उम्मीद है। वहीं एफबीआइ और बिल्डिंग में मौजूद बंदूकधारी के बीच बातचीत भी हुई।