jhankar
ब्रेकिंग
जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक... हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित

ट्रेवल्स संचालक की पत्नी की हत्या : घर आए प​ति के दोस्त ने पांचवी मंजिल से फेंका नीचे, महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक ट्रेवल्स कंपनी के संचालक की पत्नी को उसके ही दोस्त ने अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। मृतका की सास घटना की चश्मदीद है। घटना मंगलवार देर रात का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले के जांच में जुट गई है।

- Install Android App -

गोला का मंदिर थाना अंतर्गत सत्य साईं अपार्टमेंट में रहने वाली ट्रेवल्स संचालक बृजेंद्र परिहार की पत्नी मंजू (उम्र 40) अस्पताल में मौत हुई है। दरअसल महिला का पति शहर से बाहर गया था। इस बीच पति का दोस्त गुड्डू शर्मा घर पर आया था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि वे छत पर जाकर झगड़ा करने लगे। इस दौरान आक्रोश में आकर गुड्डू ने महिला को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

सूचना की तस्दीक के लिए तत्काल पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर स्थित मंजू के फ्लैट पर ताला लगा मिला। इसके बाद पुलिस पार्टी जयारोग्य अस्पताल पहुंची। जेएएच जब पुलिस पहुंची तो महिला की मौत होने के बाद डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया था। बताया जाता है कि आरोपी भी ट्रैवल्स कंपनी संचालित करता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।