jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

दर्दनाक हादसा, कार पलटकर खंती में गिरी, 3 महिलाओं की मौत

मकड़ाई समाचार गुना। दिल्ली की चार महिलाएं ओंकारेश्वर घूमने आई थीं और शनिवार को वापस लौट रही थीं। तभी बीनागंज बायपास पर कार का संतुलन बिगड़ गया और तीन-चार पलटी खाकर खंती में गिर गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को कर से बाहर निकाला।चांचौड़ा थाना टीआई राकेश गुप्ता ने बताया कि हादसे में एक महिला संतोष कुमारी उम्र 48 साल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गायत्री देवी उम्र 42 साल ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इधर, तीसरी गंभीर महिला पूनम को ग्वालियर रेफर किया गया, जिसकी शिवपुरी में मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए वापस गुना जिला अस्पताल लाया जा रहा है। मृतक महिलाओं की चौथी साथी बिंदु शर्मा उम्र 45 साल के हाथ में चोट पहुंची है, लेकिन स्थिति ठीक है। टीआई के मुताबिक महिलाएं किसी न्यूज चैनल में काम करती हैं।