jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

धार : तीन दिवसीय “श्रद्धा संवर्धन नव कुंडी गायत्री महायज्ञ” दिनांक 17,18,19 दिसंबर को

धार : अखिल विश्व गायत्री परिवार तहसील संगठन मनावर के तत्वावधान में मनावर शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार शाखा खंडलाई जागीर के द्वारा ग्राम में तीन दिवसीय “श्रद्धा संवर्धन नव कुंडी गायत्री महायज्ञ” दिनांक 17,18,19 दिसंबर 23 को आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए गायत्री परिवार के कार्य कर्ता गिरधारी लाल मालवीय ने बताया की प्रथम दिवस विशाल मंगल कलश शोभायात्रा के साथ व्यसन मुक्ति रैली, निकाली जाएगी।साथ ही नारी जागरण सम्मेलन, कन्या कौशल प्रशिक्षण, आओ गड़े सस्कार वान पीढ़ी, आदि विषय पर चिंतन होगा आरती, प्रसाद, कन्या पूजन, कन्या भोज का कार्यक्रम होगा । रात्रिकालीन संगीत प्रवचन डा.सोहन गुर्जर द्वारा गायत्री, यज्ञ, संस्कार के बारे में होंगे। दूसरे दिन प्रातः 8:00 से नव कुंडी गायत्री महायज्ञ संपन्न होगा। साथ ही यज्ञ में 16 संस्कारों का क्रम भी प्रारंभ होगा, जिसमें गर्भ पूजन संस्कार, नामकरण संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार, मुंडन संस्कार ,विद्याआरंभ संस्कार, दीक्षा और जनेऊ संस्कार ,विवाह दिवस संस्कार एवम युवा गोष्ठी का आयोजन होंगा। साथ ही युवा दंपति शिविर,दीप महायज्ञ का आयोजन भी होगा।
अंतिम दिवस नव कुण्डी गायत्री महायज्ञ के साथ दीक्षा,जनेऊ और विशाल नशा मुक्ति संकल्प के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति समन्न होगी। कार्यक्रम की तैयारी के लिए भारत मंडलोई, मदन, सागर सिंह, भोलू भाई राठौड़, टंटू भाई, राजेश राठौड़, राकेश, आदि अन्य कार्यकर्ता तैयारी के लिए ग्राम की जनता से जनसंपर्क कर रहे हैं।