jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

धोखाधड़ी के मामले में तत्कालीन जनपद सीईओ गिरफ्तार, 11 साल से चल रहा था फरार

पुलिस अधीक्षक द्वारा पिछले दिनों आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दो हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था

मकड़ाई समाचार डिंडौरी। जिले के जनपद डिंडौरी के तत्कालीन जनपद सीईओ को कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित वर्ष 2011 से फरार चल रहा था। तत्कालीन सीईओ रूपलाल सैयाम पिता माखन सिंह सैयाम निवासी केवलारी जिला सिवनी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय द्वारा वर्ष 2011 में स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ शासकीय राशि में गबन करने और धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला वर्ष 2004 में कोतवाली में दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा पिछले दिनों आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दो हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। तत्कालीन सीईओ पर आरोप है कि उनके द्वारा वर्ष 2004 में चेक जारी कर शासकीय राशि के चेक जारी कर गबन किया गया था। जिला पंचायत के तत्कालीन लेखापाल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया गया था।

आरोपित रूपलाल सैयाम को केवलारी सिवनी से गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि आरोपित वर्ष 2021 में शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। आरोपित की लगतार पतासाजी की जा रही थी।मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी सीके सिरामे के मार्गदर्शन एएसआई नंद किशोर झारिया व आरक्षक कमलेश भवेदी ने आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया।