आशंका जताई जा रही है कि धारदार हथियार से उसका सिर काटकर हत्या की गई हो
महासमुंद: जिले में नदी किनारे एक युवती की सिर कटी लाश बरामद हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर लाश को बाहर निकाला। मामला टिटिलागढ़ उपखंड के सैंतला प्रखंड के कामरालगा लंथ नदी का है।
पुलिस को सूचना मिलने पर सैंतला थाना के अधिकारी अवनि साहू, बडमाल फांडी अधिकारी मांझी, एसआई संगीता पहुंचे। मौके पर पुलिस टीम और फायरब्रिगेड की टीम ने शव को बाहर निकाला। मामले की सही जांच के लिए बलांगीर से साइंटिफिक टीम भी मौके पर पहुंचे। आशंका जताई जा रही है कि धारदार हथियार से उसका सिर काटकर हत्या की गई हो।
वहीं मौके पर टिटिलागढ़ एसडीपीओ सुरेंद्र नाथ सतपति, टिटिलागढ़ थाना अधिकारी रंजन बरिहा, मुरीबहाल थाना प्रभारी पहुंचे। युवती का सिर रहित शव नदी से बाहर निकाला गया। शव के दोनों पैरों में एक काला धागा भी जुड़ा हुआ है। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

