jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

नरसिंहपुर जिले में जमीनी विवाद में महिला की हत्या, तीन गंभीर घायल

मकड़ाई समाचार नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले के ठेमी थाना क्षेत्र स्थित नयागांव बंजारी माई में शनिवार की दोपहर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें लाठी, कुल्हाड़ी, बका, हंसिया से हुए हमले में एक महिला की मौत हो गई। जबकि महिला के सास-ससुर सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए कुछ आरोपितों को अभिरक्षा में लिया है।

- Install Android App -

घटना में ठेमी थाना के एसआइ विजयपाल सिंह ने बताया कि नयागांव बंजारी माई निवासी उग्रसेन लोधी व पतिराम, दिनेश लोधी की जमीन आसपास है। जिनके बीच कई वर्षों से जमीन पर कब्जा होने की बात को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार की दोपहर बाद दोनों पक्षों के बीच इसी पुरानी किसी बात पर अनबन हो गई। जिसमें दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-कुल्हाड़ी, बका, हंसिया से हमला करते हुए ममता उर्फ रामवती पति रूद्रप्रताप लोधी 30 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। जबकि महिला के ससुर उग्रसेन 55 व सास रामकलीबाई लोधी 50, शंकरलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।जहां से उन्हें जबलपुर रेफर करने की कार्रवाई की गई है।

एसआइ सिंह ने बताया कि घटना की प्रारंभिक जांच में स्पष्ट रूप से यह पता नहीं चल सका है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन संबंधी विवाद की मूल वजह क्या थी। घटना में लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे है। इस मामले में पतिराम, दिनेश, गनपत आदि के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है। कुछ लोगों को अभिरक्षा में भी लिया गया है।