jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

नववर्ष जश्न के बाद सड़क दुर्घटना और शराब सेवन के 50 से ज्यादा मामले अस्पतालों में आए

31 फस्ट की रात के जश्न व होने वाले शराब सेवन के मामलों को देखते हुए सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) में विशेष व्यवस्था की गई थी, ताकि देर रात आने वाले आपातकालीन मामलों में आहतों को तत्काल राहत मिल सके।

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार छत्तीसगढ़ |नववर्ष की पूर्व संध्या पर जगह जगह धूमधाम और जश्न का माहौल बना हुआ था जहां युवा किशोर और बच्चे भी जश्न मनाते नजर आए।रात में जैसे घड़ी का कांटा 12 बजने के करीब पहुंच रहा था वहीं लोगो को जोश बडता जा रहा था। इधर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस था कि कहीं कोई दुर्घटना न हो जाए। इसको लेकर पुलिस प्रशासन में कर्मचारियों को विशेष रुप से प्रशिक्षित किया गया है। प्रत्येक चौक चौराहों पर मुस्तैदी से तैनात थे साथ ही उन्हे कुछ टूल भी दिए गए थे ताकि वह शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालको पर कार्यवाही कर सकें|देर रात 10 बजे के बाद बाइक सवार युवकों के नशे की हालत में सड़क दुर्घटना का शिकार होने के मामले सामने आने लगे। जिसके बाद रविवार की सुबह तक सिर्फ सिम्स में ही 20 से ज्यादा मामले पहुचे है। मालूम हो कि इस बार बड़े उमंग के साथ नए साल का जश्न मना है और अच्छी बात यह रही है पिछले साल की अपेक्षा दुर्घटनाएं कम हुई है। एक तरह से इस बार भी पूरी तरह से सुरक्षित नया साल बना है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जश्न के दौरान शराब पीकर उपद्रव व वाहन चलाने वाले 30 से ज्यादा लोग सड़क दुघ्रटना का शिकार होकर विभिन्न अस्पतालों में पहुंचे है। उन्हे तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराई है।पूरे प्रदेश में मिली जानकारी के अनुसार सडक दुर्घटना और शराब सेवन के 50 से ज्यादा मामले अस्पतालों में आए है।