jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! अब परिवार को मिलेगा ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्ष... यातायात बाधित करने पर पुलिस सख्त बोलेरो वाहन जप्त, पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया  आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ...

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत भारत सरकार पशुपालन के लिए देगी 3 लाख रुपए का लोन, यहां देखें पूरी जानकारी

भारत सरकार द्वारा पशुपालन उद्योग करने वाले नागरिकों के लिए पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की गई है। योजना के अंतर्गत पशुपालन करने वाले नागरिक किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा जाकर पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत ₹300000 तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल में आपको भारत सरकार द्वारा संचालित की जा रही पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत जरूरी पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।

भारत भारत सरकार का लक्ष्य देश में पशुपालन के क्षेत्र में वृद्धि करना है। विभिन्न प्रकार के पशुपालक को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने एवं उनके रोजगार को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा पशुपालन के क्षेत्र में कार्य कर रहे नागरिकों को अपने व्यवसाय को बेहतर बनाने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के अंतर्गत पशुपालन करने वाले नागरिक को आर्थिक जरूरत की पूर्ति हेतु पैसे उधार लेने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि अब इस योजना के अंतर्गत पशुपालक बैंक के माध्यम से ₹300000 तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं।

योजना के अंतर्गत पशुपालक किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा के माध्यम से ऋण प्राप्त कर सकते हैं। योजना में भारत सरकार द्वारा फिलहाल ₹300000 तक के ऋण पर सब्सिडी एवं छूट प्रदान की जा रही है। आमतौर पर किसी भी बैंक शाखा द्वारा लोन प्राप्त करने पर 7% का सालाना ब्याज चुकाना पड़ता है, परंतु पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत लोन लेने वाले नागरिक को ब्याज दर में 3% की छूट प्रदान की जाएगी यह छूट अधिकतम ₹300000 तक के लोन पर प्रदान की जाएगी।

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए पात्रता –

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता इस प्रकार है।

1. पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ केवल भारत के मूल निवासी नागरिक को प्रदान किया जाएगा।
2. आवेदन फार्म जमा करने वाले नागरिक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
3. आवेदक द्वारा किसी अन्य बैंक शाखा से ऋण प्राप्त नहीं किया होना चाहिए।
4. आवेदन फार्म जमा करने वाली नागरिक के पास पशुपालन से संबंधित दस्तावेज होने चाहिए।
5. आवेदन फार्म जमा करने वाले नागरिक के पास किसी भी बैंक शाखा में एक बैंक खाता होना चाहिए।

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज –

- Install Android App -

योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु लगने वाले जरूरी दस्तावेज इस प्रकार हैं।

1. आधार कार्ड
2. पैन कार्ड
3. पशु का हेल्थ सर्टिफिकेट
4. वोटर आईडी कार्ड
5. पशु का बीमा
6. पासपोर्ट साइज फोटो
7. मोबाइल नंबर
8. बैंक पासबुक

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ कैसे लें –

अगर आप गए और भैंस का पालन करते हैं एवं पशुपालन के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य कर रहे हैं और आर्थिक जरूरत के लिए आपको किसी अन्य व्यक्ति के पास मदद मांगना पड़ता है, तो आज आप इस आर्टिकल में प्रदान की गई जानकारी के अनुसार पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत ₹300000 तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी बैंक शाखा जाना होगा। नजदीकी बैंक में जाने पर पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म प्राप्त करना है और आवेदन फार्म में मांगी जा रही जरूरी जानकारी को भरकर संबंधित बैंक शाखा में आवेदन फार्म को जमा करना होगा। बैंक द्वारा आपके आवेदन फार्म एवं पशुपालन से जुड़े उद्योग की जांच की जाएगी। आपके द्वारा जमा किए गए आवेदन फार्म के अप्रूवल के बाद बैंक द्वारा लोन की राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

______________

यह भी पढ़े –