jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

पाकिस्तान में हिंदू बेटी नही है सुरक्षित, विवाहित महिला ने इस्लाम नही कबूला तो किया गेगरेप , पीड़िता ने गुंडों के चंगुल से छूटकर सोशल मीडिया पर बताई हेवानो की करतूत

पाकिस्तान के सिंध प्रांत से एक विवाहित हिंदू महिला का अपहरण कर लिया गया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया गया। बताया जा रहा है उसने अपना धर्म बदलने और इस्लाम में कबूल करने से इनकार कर दिया था। पीड़ित महिला किसी तरह से आरोपियों के चंगुल छूटकर अपने घर पहुंची। उसकने बताया कि ने तीन लोगों ने उसके साथ तीन दिनों तक सामूहिक बलात्कार किया।

लड़की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें उसने आरोप लगाया कि उमरकोट जिले के समारो शहर में उसके साथ बलात्कार किया गया। हैरानी की बात यह है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। महिला ने कहा कि उसका सिंध प्रांत से अपहरण किया गया था और अपहरणकर्ताओं ने उसे धमकी दी थी। जब उसने धर्म परिवर्तन से इंकार किया तो उसके साथ दुष्कर्म किया।

- Install Android App -

एक स्थानीय हिंदू नेता ने यह भी कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है और महिला और उसकी मां दोनों थाने के बाहर बैठी हैं. अपने वीडियो में महिला ने आरोपियों का नाम भी बताया है। आरोपियों के नाम इब्राहिम मांगरियो, पुन्हो मांगरियो और उनका एक साथी है। उसने आरोप लगाया कि उन्होंने उसे इस्लाम में परिवर्तित होने के लिए कहा और उसे धमकी दी। वह नही मानी तो उसका अपहरण कर लिया गया और तीन दिनों सामूहिक बलात्कार किया। हालांकि महिला अपहरणकर्ताओं से बचने में सफल रही और घर लौट आई।

पाकिस्तान में हिन्दुओं पर जारी है जुल्म

सिंध में युवा हिंदू महिलाओं के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन की लगातार खबरें आती रही हैं। प्रांत में थार, उमरकोट, मीरपुरखास, घोटकी और खैरपुर क्षेत्रों में एक बड़ी हिंदू आबादी है।