jhankar
ब्रेकिंग
विपणन संघ व एम.पी. एग्रो केंद्रों पर उर्वरक वितरण अस्थायी रूप से स्थगित 66 बच्चे घुटने-कमर तक पानी में नदी पार कर जाते हैं स्कूल  खातेगांव विधानसभा की पटरानी पंचायत का माम... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में एक मि.मी. औसत वर्षा दर्ज संपर्क अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया हंडिया : 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' के तहत किशोरियों ने जाना सरकारी व्यवस्था का कामकाज, एक्सपोजर विजिट स... 35 लाख की बकाया वसूली: हरदाखुर्द की 7 हेक्टेयर भूमि कुर्क, राशि जमा नहीं करने पर होगी नीलामी बेरोजगार युवाओं हेतु सुरक्षा जवान एवं ड्रोन पायलेट भर्ती हेतु लगेंगे शिविर बाल सुरक्षा, शिक्षा, बाल विवाह की रोकथाम, बाल स्वास्थ्य के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

पुलिस वाले ही निकले लुटेरे, दो असली और दो नकली पुलिसकर्मियों ने सोना व्यापारी से लूटे पांच लाख, गृह मंत्री से शिकायत

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पुलिस पर सोना व्यापारी के साथ 2 पुलिसकर्मी और 2 नकली पुलिसकर्मियों ने की साढ़े 5 लाख की लूट का सनसनीखेज आरोप लगा है।

- Install Android App -

यह आरोप कोलार थाने के 2 कांस्टेबल रोहित और देवेंद्र श्रीवास्तव पर लगा है। सोना व्यापारी का अपहरण कर देवेंद्र की कार में दिनभर घुमाया और साढ़े 5 लाख मिलने के बाद व्यापारी को छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार हवाला के झूठे मामले में फंसाने और पैसे मिलने के बाद ही छोड़ने की धमकी दी थी। दोनों नकली पुलिस ने अपने आप को क्राइम ब्रांच का बताया था। व्यापारी से पहले मांगे 50 लाख फिर 10 लाख और फिर 6 लाख में सौदा तय हुआ।

सोना व्यापारी ने पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत की तब 3 लाख रुपए लौटाए। पीड़ित ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मामले में शिकायत की। अब शिकायत के बाद व्यापारी पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामले में पुलिस का तर्क है फरियादी का आवेदन नहीं आया है। पुलिस ने कहा है कि आवेदन/शिकायत आने पर ही कार्रवाई की जाएगी।