jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का 92 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

मकड़ाई समाचार अहमदाबाद। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता केशुभाई पटेल का निधन हो गया है। वे 92 वर्ष के थे। हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। केशुभाई पटेल को बीते दिनों कोरोना संक्रमण हुआ था। हालांकि वे कोरोना को मात देने ने में कामयाब रहे थे। उनके बेटे ने बताया है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन तभी से सेहत खराब ही थी। केशुभाई पटेल गुजरात के बडे़ नेता रहे। वे दो बार, 1995 और 1998 में प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि 2001 में उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उनके इस्तीफा देने के बाद ही नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और फिर 2014 में प्रधानमंत्री बने।

- Install Android App -

केशुभाई पटेल का जन्म 24 जुलाई 1928 का गुजरात के जूनागढ़ में हुआ था। वे शुरू से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे। इसके बाद जनसंघ और फिर भाजपा से जुड़े। हालांकि 2012 में भाजपा से खफा होकर उन्होंने नई पार्टी बना ली थी, जिसे गुजरात परिवर्तन नाम दिया था। यह पार्टी दो साल भी नहीं चली और 2014 लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने इसका भाजपा में विलय कर दिया था।