jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

पेट्रोल-डीजल कारों से करें तौबा, साल 2021 में लांच होगी ये 5 इलेक्ट्रिक कारें

मकड़ाई समाचार नई दिल्ली। देश में जैसे-जैसे अब इलेक्ट्रिक व्हीकल तेजी से लांच हो रहे हैं, ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले कुछ सालों में पेट्रोल और डीजल गाड़ियों की मांग में कमी आ जाएगी। यदि भारतीय बाजार की बात करें ये इस साल कई इलेक्ट्रिक वाहन (EV) लॉन्च होने की तैयारी में है। भारतीय कार बाजार में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च के लिहाज से साल 2021 बेहद खास होने वाला है। दरअसल टेस्ला (Tesla) और जगुआर-लैंड रोवर (JLR) सहित कई मशहूर कंपनियां इलेक्ट्रिक कारें लांच होने वाली है। कार उद्योग में भी कोरोना के कारण बिगड़े हालात के अभी सामान्य हो रहे हैं और भारतीय ऑटो कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर भी काफी उत्साहित हैं।

भारतीय बाजार में लांच होगी ये इलेक्ट्रिक व्हीकल

– Tesla Model 3

– Porsche Taycan

– Audi e-tron

– Jaguar I-Pace

- Install Android App -

– Volvo XC40 Recharge

महिंद्रा और टाटा की ये गाड़ियां भी कतार में

भारतीय बाजार में लांच होने वाली इन सभी गाड़ियों के अलावा महिंदा और टाटा के भी कुछ मॉडल लांचिंग की तैयारी में है और उम्मीद है कि साल 2021 में ही इन्हें भी तैयार कर लिया जाएगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा की eKUV100 और टाटा मोटर्स की Altroz EV भी लॉन्च हो सकती है। बजाज ऑटो भी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर बाजार में उतार सकता है, वहीं महिन्द्रा क्वाड्रिसाइकल कैटगरी में एंट्री करेगी। गौरतलब है कि अधिकतर ऑटोमोबाइल कंपनियों का मानना है कि अब भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल उतारने का सही समय आ गया है।

ऑडी इंडिया के प्रमुख अधिकारी बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा कंपनियां ईवी स्पेस में उतर रही हैं। सबके लिए एक ही तरह का इन्फ्रास्ट्रक्चर चाहिए। उन्होंने कहा कि जितनी ज्यादा कंपनियां भारत में उतरेंगी, उतनी ही तेजी से इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप होगा। शुरुआत में बहुत ज्यादा बिक्री नहीं होगी लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं। ग्राहक फिलहाल सबसे पहले इन गाड़ियों के चार्जिंग स्टेशन को लेकर ही सवाल करते हैं।

साल 2020 में लांच हो जाते कई मॉडल लेकिन…

बीते साल 2020 में ही कई इलेक्ट्रिक व्हीकल लांच होने की तैयारी में थे, लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण कंपनियों अपने लांचिंग योजनाओं को टाल दिया, लेकिन अब बाजार की स्थिति सामान्य होने के साथ ही सभी कंपनियां अपनी योजनाओं पर आगे बढ़ रही हैं। टाटा मोटर्स के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमारा ईवी बिजनस प्लान ट्रैक पर है। वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में 67 फीसदी मार्केट शेयर के साथ हम इस सेगमेंट में मार्केट लीडर हैं। जल्दी ही कुछ नए ईवी मॉडल तैयार किए जा रहे हैं।