jhankar
ब्रेकिंग
बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान खिरकिया में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, 7,500 रुपये जुर्माना वसूला खामापड़वा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्र को मिलेगी बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली चार ढाबों पर छापा, 170 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त चार ढाबा संचालकों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई सीतापुर में चमत्कार: महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 3 बेटे और 1 बेटी,एक साथ गूंजी चार किलकार... हंडिया : 13 दिन में बदल गई तस्वीर! सचिन तिवारी ने CM हेल्पलाइन की दो रिपोर्टों पर उठाए सवाल,,,, हरदा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञाप...

फेसबुक पर बनेे दोस्त नेे अश्लील विडियो बनाकर, युवती से मांगे 10 लाख रुपये

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जांजगीर| शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की आरोपित से फेसबुक से पहचान हुई थी। उसके बाद आरोपित शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बना लिया। उसके बाद अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपित युवती से 10 लाख रुपए देने की मांग करने लगा। युवती की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

फेसबुक से उत्तर प्रदेश निवासी नीलय खरवाल से युवती की पहचान हुई थी। युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उससे मिलने जांजगीर आया। होटल के कमरे में ले जाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान उसका अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। फोटो वीडियो को प्रसारित करने और जान से मारने की धमकी देने लगा। नीलय धमकाकर 10 लाख रूपए की मांग करने लगा। युवती ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

- Install Android App -

पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ भादवि की धारा 376, 384, 506 कायम कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान आरोपित निलय खरवाल को मोबाइल लोकेशन से उत्तर प्रदेश में घेरा बंदी कर पकड़ा। आरोपित से पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके बाद उसे न्यायालय से जेल भेज दिया।