jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

Betul News:प्रसव पूर्व दर्द सेे कराहती महिला को चादर की झोली में 4 किमी पैदल चलकर अस्पताल पहुुंचाया, सड़क नही है आदिवासी हो रहेे परेशान

मकड़ाई एक्सप्रेेस 24 बैतूला। जिले के भीमपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत चिल्लौर के भंवईपुरा गांव तक पहुंचने के लिए चार किमी लंबी सड़क का निर्माण न होने से ग्रामीणों को बारिश में खासी मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। शनिवार को गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर स्वजन और ग्रामीणों ने कपड़े की झोली बनाई और उसे कंधों पर टांगकर चार किमी की दूरी पैदल तय कर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। यहां से निजी वाहन से महिला को भीमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अस्पताल में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया।

चार किमी लंबे रास्ते में चमुल नदी बड़ी बाधा

- Install Android App -

ग्राम भंवईपुरा में 19 वर्षीय ललिता पति महेश को शनिवार को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर स्वजन उसे अस्पताल ले जाने के लिए परेशान हो रहे थे। ग्रामीणों ने दो लकड़ी में चादर बांधकर झोली बनाई और गर्भवती को उसमें डालकर ले जाने की तैयारी की। चार किमी लंबे रास्ते में चामुल नदी बड़ी बाधा भी है। नदी में पानी होने के बाद भी ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर ललिता को मेघनाथ ढाना तक पहुंचाया। यहां से उसे निजी वाहन में सवार कर भीमपुर अस्पताल ले जाया गया।

जच्चा-बच्चा दोनों की हालत ठीक

भीमपुर के बीएमओ ब्रजेश यादव ने बताया कि ललिता का सुरक्षित प्रसव कराया गया और उसने बालक को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों की हालत ठीक है। भवईपुर गांव तक सडक़ नहीं होने के कारण एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है। नेटवर्क नहीं होने के कारण एंबुलेंस को बुलाने के लिए संपर्क करने में भी बेहद दिक्कत होती है।