jhankar
ब्रेकिंग
₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी...

बच्‍ची रात्र‍ि में मोबाइल चला रही थी तो अचानक मोबाइल फटने उसकी जान चली गई

मकड़ाई एक्सप्रेस केरल | Cकी एक घटना सामने आई है| इस घटना में एक स्‍कूली बच्‍ची की मौत हो गई है| केरल के थिरुविल्वमाला की आदित्य श्री सोमवार रात्र‍ि में मोबाइल फोन चला रही थी तो अचानक उसमें व‍िस्‍फोट हो गया| उसके चेहरे पर कथ‍ित तौर पर व‍िस्‍फोट होने से उसकी जान चली गई| केरल पुल‍िस ने मामले की जानकारी दी है.केरल पुल‍िस ने  8 वर्षीय आदित्यश्री स्‍थानीय स्‍कूल क्राइस्ट चर्च लाइफ स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्र है. सोमवार की रात्रि करीब साढ़े दस बजे वह फोन पर वीड‍ियो देख रही थी, तो अचानक फोन की बैटरी फट गया| उसके चेहरे पर विस्फोट हो गया. बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. मामले की जांच फॉरेंसिक टीम कर रही है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है|फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम बच्ची के घर पर गई है और वह मोबाइल फटने के कारणों की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, बैटरी ज्यादा गर्म होना मोबाइल फटने का कारण बताया जा रहा है.