jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की चोरी हुई वैगनआर का सतना कनेक्शन! मोबाइल लोकेशन ने खोला राज, मंदिर के पास मिली कार सुबह चतुर्थी, रात में हरितालिका तीज—आस्था के रंग में रंगा हंडिया क्षेत्र,, मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं ... आज मनाया जा रहा ऋषि पंचमी का पावन पर्व सप्तऋषियों के पूजन के साथ महिलाएं रखती हैं व्रत, सुख-समृद्धि... हंडिया में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर और पंडालों में हुई गणपति स्थापना, ! MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ...

बड़ी खबर : सड़क हादसे में सात तीर्थयात्रियों की मौत, 12 घायल, CM ने जताया गहरा दुख !

भुवनेश्वर : उड़ीसा के क्योंझर जिले में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में 7 तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रो ने बताया कि गंजम जिले के दिगपहांडी ब्लॉक के पोदामारी निवासी कुछ लोग माता तारिणी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन मंदिर से कुछ ही किलोमीटर दूर घाटगांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 20 पर एक फंसे हुए ट्रक से टकरा गया। हादसे में 7 तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी ऑ

- Install Android App -

जबकि घायलों को समीप के घाटगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुर्घटना में शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने प्रशासन को घायलों को मुफ्त चिकित्सा उपचार प्रदान करने का निर्देश दिये तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।