jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

बलात्कार और धोखाधड़ी के आरोपित को रायपुर स्‍टेशन पर आरपीएफ ने दबोचा

मकड़ाई समाचार रायपुर। बलात्कार और धोखाधड़ी के आरोपित को रायपुर आरपीएफ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिछले डेढ़ माह से बैतूल पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। सोमवार की शाम आरोपित अंकित राका को अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया गया। आरोपित ट्रेन में सवार होकर भागने की फिराक में था। सूचना पर आरपीएफ ने उसे पकड़कर बैतूल पुलिस के हवाले कर दिया।

- Install Android App -

आररपीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक बैतूल निवासी आरोपित अंकित राका बलात्कार और धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देकर पिछले डेढ़ माह से फरार था। बैतूल पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपित अंकित रामा सोमवार की शाम सात बजे अमरकंटक एक्सप्रेस के ऐसी थ्री कोच में सवार होकर भोपाल जा रहा था।

इसी बीच रायपुर आरपीएफ को सूचना मिली। सूचना के मुताबिक आरपीएफ की टीम ने ट्रेन में तलाशी ली। तलाशी के दौरान ही आरोपित को पकड़कर लिया। इसकी जानकारी बैतूल पुलिस को दी गई। आज बैतूल पुलिस रायपुर पहुंची और आरोपित को अपने कब्‍जे में ले लिया है। बैतूल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि सिविल लाइन गंज बैतूल थाना में आरोपित के खिलाफ धारा 420,409,120(B) 376,376-2(N)/506 के तहत अपराध दर्ज है।