jhankar
ब्रेकिंग
₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी...

बहुत गजब के है टमाटर के रस के फायदे

हम सभी कई बार घरेलू उपाय अपनाते हैं क्योंकि यह हम सभी को बेहतरीन लगते हैं. ऐसे में आज हम घर के किचन में होने वाले टमाटर के उपयोग के बारे में बताने जा रहे हैं. जी दरअसल टमाटर खाने के कई फायदे हैं. अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आपको बड़े बेहतरीन फायदे हो सकते हैं और आज हम उन्ही फायदों से आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं.  टमाटर में कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन C के गुण होते हैं और इसका जूस एसिडिटी, मोटापा और आंखों तक की गंभीर समस्या को दूर कर देता है. आइए बताते हैं आपको टमाटर के जूस के फायदे.

1. कैंसर से बचाव – जी दरअसल टमाटर में एंटीऑक्सिडेंट, फॉलिक एसिड, बीटा-केरोटीन और ल्‍यूटेन जैसे पोषक तत्व मिले होते हैं और टमाटर का रस शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोक देता है. इसी के साथ रोज टमाटर का जूस पीने से कैंसर का खतरा 18 प्रतिशत कम हो जाता है.

2. आंखों के लिए फायदेमंद – हर दिन 1 गिलास टमाटर का रस पीने से आंखों की रोशनी तेज होती है. इसी के साथ ही अगर आपको चश्मा लगा है तो दिन में 2 बार इस जूस का सेवन करें.

- Install Android App -

3. वजन घटाने में मददगार – वजन कम करने के लिए रोज सुबह खाली पेट टमाटर का रस पीएं. हमे यकीन है कि आपको कुछ समय में ही फर्क नजर आने लगेगा.

4. लिवर डिटॉक्स – लिवर को डिटॉक्स करने के लिए टमाटर के रस का सेवन करना चाहिए. यह बॉडी और लिवर से सभी विषैले पदार्थ निकालकर लिवर और पित्ताशय को स्वस्थ रखता है.

5. दिल के रोग – टमाटर के रस में फाइबर, पोटेशियम, विटामिन C और कोलीन होता है जो दिल का खास ख्याल रखते हैं. इस कारण हर दिन एक गिलास टमाटर का जूस पीना ही चाहिए.