jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ हरदा : दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़त, एक की मौत, दो गंभीर घायल

मकड़ाई समाचार हरदा। रहटगॉव रोड़ पर धनगॉव ओर आलमपुर के बीच दो मोटरसाइकिल सवार युवकों की जबरजस्त भिड़त हो गई। घटना में आशीष नाम के एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दो अन्य गंभीर घायल है। जिन्हें जिला अस्पताल एम्बुलेंस से रेफर किया गया। दोनों बाइक सवार तेज गति से वाहन चला रहे थे। वही हेलमेट नही पहना था। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे के पास खाखरे वाले बाबा के ओटले के पास पैट्रोल पंप के नजदीक टिमरनी की ओर से रहटगांव जा रहे आशीष पिता दिनेश पगारे उम्र 24 साल व रहटगांव से टिमरनी जा रहे बंटी पिता रामनारायण व अरविंद पिता मुकेश गौर की बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।