jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

बिजनेसमैन को हनीट्रैप में फंसाकर महिला ने की एक करोड़ रुपए की मांग,पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ा

 मकड़ाई एक्सप्रेस 24 राजस्थान | बीते कुछ समय से लगातार हनीट्रैप के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश की राजधानी जयपुर के भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र का है। यहां एक 75 साल के बुजुर्ग बिजनेसमैन ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस को पूरे घटनाक्रम के संबंध में 9 मई को जानकारी दी गई है। इसके बाद पुलिस ने महिला को 5 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथों अरेस्ट कर लिया है। बताया जा रहा है कि शातिर महिला बिजनेसमैन से 40 लाख रुपए पहले वसूल चुकी है। बिजनेसमैन को हनीट्रैप में फंसाकर महिला ने एक करोड़ रुपए की मांग रखी थी।

- Install Android App -

पुलिस से बताया कि जांच में सामने आया है कि पीड़ित और महिला एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। इसका फायदा उठा कर महिला उससे पैसा लूट रही थी। रेप के मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसा ऐंठ रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने पीड़ित से साल 2017 में 35 लाख रुपए लिए थे। इसके बाद महिला ने साल 2019 में 5 लाख रुपए लिए। लगातार बुजुर्ग बिजनेसमैन को ब्लैकमेल कर पैसा ऐंठ रही महिला ने हाल ही एक बार धमकी दी थी। महिला की बढ़ती डिमांड के बाद परेशान होकर पीड़ित अपने परिचित के साथ थाने पहुंचा।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने ट्रैप की तैयारी शुरू की। मंगलवार को शातिर महिला भट्‌टी बस्ती इलाके में  बुजुर्ग बिजनेसमैन से 5 लाख लेने लगी। तो मौके पर ही पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। पीड़ित में कार में आकर बैठी और कैश लिए। इस दौरान महिला बोली कि जल्द और पैसों का इंतजाम करो। नहीं तो पुलिस के पास जाकर तुम्हारे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दूंगी। लेकिन इसी दौरान पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।