jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

कक्षा 10 वी-12 वी का रिजल्ट घोषित करने पूरी तैयारी हो गई ,, जल्द ही जारी होंगे रिजल्ट

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। कक्षा 10 हाई स्कूल एवं कक्षा 12 हायर सेकेंडरी स्कूल की वार्षिक परीक्षा के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश, भोपाल के विद्यार्थी परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। दोनों एजुकेशन बोर्ड की स्थिति लगभग आगे पीछे चल रही है। सूत्रों का कहना है कि सबसे पहले CBSE का रिजल्ट जारी होगा और उसके बाद MP BSE का|

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि, कक्षा 12 हाई सेकेंडरी स्कूल का रिजल्ट घोषित करने के लिए सभी शासकीय औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से रिजल्ट घोषित करने हेतु समय मांगा गया है। जैसे ही शिक्षा मंत्री की ओर से समय मिलेगा, रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि दिनांक 15 मई 2023 के आसपास कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम (CBSE Board 12th Result) जारी कर दिया जाएगा।

- Install Android App -

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के सचिव श्री अनुराग त्रिपाठी का बयान भी आ गया है। उनका कहना है कि अगले सप्ताह रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in ओपन करें।इसके बाद सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 लिंक को क्लिक करके अकाउंट में लॉग इन करें।यहां से रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके सब्मिट के ऑप्शन को क्लिक करें।कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं रिजल्ट इसके बाद आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।अपना सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट चेक करके पेज को डाउनलोड कर लें।भविष्य के उपयोग के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का प्रिंट आउट भी निकाल लें।

10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2023

उन आधिकारिक वेबसाइटों की सूची नीचे देखें जिनके माध्यम से आप सीबीएसई कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए अपने परिणाम देख सकते हैं:

  • results.cbse.nic.in
  • cbse.nic.in
  • results.nic.in
  • results.gov.in