jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

बुखार से तड़प रहे हैं इस गांव के लोग, स्वास्थ्य विभाग नहीं ले रहा सुध

मुरैना: जिले के सुमावली क्षेत्र के गढ़ीखेरा गांव में बुखार फैलने से 150 से अधिक ग्रामीण बीमार हो गए हैं। पीड़ितों की हालत गंभीर हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इस गांव की सुध तक नहीं ली और बीमारी बढ़ती ही जा रही है। जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर सुमावली विधानसभा क्षेत्र के गढ़ीखेरा गांव की आबादी 1500 के लगभग है।  इस गांव में वायरल फीवर का प्रकोप हुआ है। हर घर में बुखार से कम से कम दो लोग पीड़ि‍त हैं।  लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने  इनकी सुध नहीं ली।  कई बार ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी, लेकिन विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची।