भाजपा नेता सुरेंद्र जैन के भोपाल जाकर कमलनाथ से मिलने की चर्चा ! भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस में जा ही नहीं सकते जैन ! – सुरेंद्र जैन ने कहा मैं बेटी के यहां इंदौर गया था !
हरदा । सोशल मीडिया पर भाजपा के नेता सुरेंद्र जैन की कमलनाथ से मुलाकात की चर्चाओं को स्वयं सुरेंद्र जैन ने ख़ारिज किया है। उन्होंने अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि मैं बेटी से मिलने इंदौर गया था। अभी एक नए मार्ग कुसमानिया -दीपगांव-हरणगांव से गोपालपुर-छीपानेर होते हुए हरदा लौट रहा हूँ।
सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा और जनचर्चाओं के बीच हमने भाजपा के जिलाध्यक्ष से उनके विचार जानें ।
“वो कमलनाथ जी से मिलने नहीं गए। कोई वीडियो फोटो हो तो बताओ। चुनाव के समय ऐसी खबर चलती है। वो भाजपा के प्रति कट्टर हैं । वो कांग्रेस ज्वाइन नहीं कर सकते। “
– अमर सिंह मीणा भाजपा जिलाध्यक्ष हरदा

