jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

भूपेंद्र पटेल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, अमित शाह भी रहे मौजूद

Gujarat Updates : भूपेंद्रभाई रजनीकांतभाई पटेल ने सोमवार को गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद विधायक दल का नेता चुने गए भूपेंद्र पटेल ने शुभ मुहूर्त में 2.20 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले उन्होंने स्वामीनारायम मंदिर में जाकर माथा टेका। फिर गाय की पूजा की। नीचे देखिए तस्वीरें। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे। 59 साल के भूपेंद्र पटेल का पूरा नाम भूपेंद्रभाई रजनीकांतभाई पटेल है और कार्यकर्ता इन्हें प्यार से दादा कहकर पुकारते हैं। ये पाटीदार समाज से हैं और यहां इनका खासा प्रभाव है। हालांकि जब भूपेंद्र पटेल के नाम का ऐलान हुआ तो इस लोगों को भारी आश्चर्य भी हुआ, क्योंकि नए मुख्यमंत्री की रेस में जिन नेताओं के नाम लिए जा रहे थे, उनमें भूपेंद्र पटेल का नाम नहीं था।

वहीं भूपेंद्र पटेल ने सोमवार सुबह डिप्टी सीएम नितिन पटेल से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट बात हुई। इस दौरान नितिन पटेल ने उन खबरों का खंडन किया, जिनमें कहा जा रहा है कि खुद को मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने के कारण वे पार्टी नेतृत्व से खफा हैं। उन्होंने कहा, जब मैं 18 साल का था, तब से पार्टी का कार्यकर्ता हूं। पद मिले या न मिले, पार्टी की सेवा करता रहूंगा।

अहमदाबाद पहुंचे अमित शाह, शिवराज भी रहेंगे मौजूद

इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कर्नाटक के सीएम भी पहुंचे।

अहमदाबाद में जन्मे भूपेंद्र पटले घाटलोदिया सीट से पहली बार विधायक चुने गए हैं। यह सीट पहले आनंदीबेन पटेल के पास थी, जो वर्तमान में मध्य प्रदेश के अतिरिक्त प्रभार के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल हैं। भूपेंद्र पटेल ने 2017 में अपनी पहली सीट 117,000 वोटों के अंतर से जीती थी और कांग्रेस उम्मीदवार शशिकांत पटेल को सबसे बड़े अंतराल से हराया था। उन्होंने 72 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर हासिल किया था।

List of Gujarat CMs

    • जीवराज नारायण मेहता जीवराज मेहता (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
    • बलवंतराय मेहता बलवंतराय मेहता (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
    • हितेंद्र कनैयालाल देसाई (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
    • घनश्याम छोटालाल ओझा (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
    • चिमनभाई पटेल चिमनभाई पटेल (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
    • बाबूभाई जशभाई पटेल (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)

- Install Android App -

    • माधव सिंह सोलंकी माधवसिंह सोलंकी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
    • बाबूभाई जशभाई पटेल (जनता पार्टी)
    • माधव सिंह सोलंकी माधवसिंह सोलंकी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
    • अमरसिंह भीलाभाई चौधरी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
    • माधव सिंह सोलंकी माधवसिंह सोलंकी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
    • चिमनभाई पटेल चिमनभाई पटेल (जनता दल)
    • छबीलदास मेहता (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
    • केशुभाई पटेल केशुभाई पटेल (भाजपा)
    • सुरेश मेहता (भाजपा)
    • शंकर सिंह वाघेला (राष्ट्रीय जनता पार्टी)
    • दिलीप पारिख (राष्ट्रीय जनता पार्टी)
    • केशुभाई पटेल (भाजपा)
    • नरेंद्र मोदी (भाजपा)
    • आनंदीबेन पटेल (भाजपा)
  • विजय रूपाणी (भाजपा)