jhankar
ब्रेकिंग
जानिए एक नौकरी पर निर्भरता क्यों खतरनाक है नवरात्रि का पांचवा दिन - माँ स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का कृषि विभाग में प्रदर्शन, 3 दिन में तालाबंदी की चेतावनी जाखड़ माता मंदिर में नवरात्रि की धूम, महिलाएं रोज दे रही गरबा की प्रस्तुति MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर हंडिया में गरबा महोत्सव में सीहोर के एमएलडी ग्रुप ने मारी बाजी ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश

मप्रःमौसम में बदलाव आज भी हो सकती है रिमझिम बारिश, पिकनिक स्पाट पर लोगो की भीड़

मकड़ाई समाचार इंदौर। सोमवार सुबह शहर में बादल छाए रहे और गर्मी से राहत मिली। सोमवार को दोपहर में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। गौरतलब है कि रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी। बादलों व वर्षा ने शहर के तापमान में भी गिरावट दर्ज करवाई। इसके कारण शहरवासियों को गर्मी व उमस से कुछ हद तक राहत मिली। रविवार को अन्नपूर्णा क्षेत्र में दोपहर 11 बजे से 12 बजे के बीच तेज बौछारे पड़ी। एयरपाेर्ट क्षेत्र में दोपहर 12 बजे 20 मिनट के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई और एयरपोर्ट के वेदर स्टेशन पर शाम 5.30 बजे तक 0.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं रीगल क्षेत्र में भी दोपहर में हल्की बूंदाबांदी हुई।

- Install Android App -

पिकनिक स्पाट पर लोगो की  भीड़
मौसम के बदलाव के साथ पिकनिक स्पाट पर लोगो की खासी भीड़ उमड़ रही है मप्र मेें बहुत ही सुंदर स्थान है जहां पर साल भर लोग पिकनिक मनानेे जाते रहते है।दिन में पश्चिमी हवाएं 12 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार को शहर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचएस पांडे के मुताबिक वर्तमान में उत्तरी दक्षिण टर्फ लाइन दक्षिण पूर्वी मप्र से मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक होते हुए कोमरीन तक जा रही है। इसके कारण बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने के कारण प्रदेश के पूर्वी हिस्से में वर्षा की गतिविधियां दिखाई दे रही हे। वहीं इंदौर सहित पश्चिम मप्र में हल्की वर्षा हुई। सोमवार को गर्मी व उमस से थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई गई है।