jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

ममता हुई शर्मसार, नवजात बालिका के शव को मुंह में दबाए घूमता रहा कुत्ता, नजारा देख लोगों के उड़े होश

मकड़ाई समाचार दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जटाशंकर कॉलोनी में एक आवारा कुत्ता अपने मुंह में नवजात बालिका का शव दबाए हुए घूमता नजर आया। इस नजारे को देखकर लोगों के होश उड़ गए। आनन-फानन में सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई कर जांच में जुट गई है।

- Install Android App -

स्थानीय लोगों के मुताबिक एक आवारा कुत्ता सर्किट हाउस और मौलालीबाबा पहाड़ की ओर से अपने मुंह में लावारिस नवजात बालिका के शव को दबाए हुए कॉलोनी में घुस आया था। जब उन्होंने ये नजारा देखा तो कुत्ते को दौड़या, जिससे वह शव को छोड़कर भाग गया। जब पास जाकर लोगों ने नवजात के शव को गौर से देखा तो पाया कि उसका एक हाथ धड़ से अलग हो गया है।

बहरहाल कयास लगाए जा रहे हैं कि नवजात का शव पहाड़ी के पास किसी ने फेंक दिया होगा। जिसे कुत्ता अपने मुंह में दबाकर कॉलोनी की ओर आ गया। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।