jhankar
ब्रेकिंग
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हरदा-खिरकिया सड़क की बदहाली पर विधायक दोगने का अल्टीमेटम, 8 दिन में मरम्मत नहीं तो आंदोलन हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खिरकिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरवी फर्नीचर मार्ट और खाली प्लॉट से 50 हजार रुपए की अवैध स... पोला अमावस्या पर बाबा भैरवनाथ का किया आकर्षक श्रृंगार, बांटी प्रसादी - बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्ध... हरदा: पूर्व साडा अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण टांक का निधन

महिला के विरूद्ध हुई एफआईआर,,135 लीटर केरोसीन एवं 35 किलो चावल जप्त पर

मकड़ाई समाचार बड़वानी| अंजराड़ा के किराना दुकान के पीछे अवैध रूप से उचित मूल्य दुकान का खाद्यान्न एवं केरोसीन सग्रहित होने पर दुकान संचालनकर्ता के विरूद्ध, पाटी थाने में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई गई है। 
    कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री भोला मण्डलोई से प्राप्त जानकारी अनुसार 19 जनवरी को राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त कार्यवाही के दौरान अंजराड़ा के  किराना दुकान सह गोदाम के पीछे से 35 किलो चावल एवं 135 लीटर नीला केरोसीन जप्त किया गया था । इसके लिये किराना दुकान संचालनकर्ता श्रीमती बिलातीबाई सोलंकी के विरूद्ध अनियमितता के लिये पाटी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।