मकड़ाई समाचार डिंडौरी। जिले के करंजिया विकासखंड अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य ग्राम खारीडीह में आयोजित जनसेवा से सुराज शिविर के दौरान जब विधायक ओमकार मरकाम ने कलेक्टर विकास मिश्रा से उनकी तनख्वाह पूछी तो उन्होंने कहा कि महिला से उम्र और पुरुष से तनख्वाह नहीं पूछते।इस बात को लेकर वहा माहौल तो खुशनुमा हो गया, लेकिन कलेक्टर द्वारा मजाकिया लहजे में दिया गया जवाब चर्चाओं में आ गया।
गौरतलब है कि गत दिवस खारीडीह में आयोजित शिविर के दौरान कलेक्टर ने 11वीं की एक छात्रा को कार्यक्रम के लिए कलेक्टर बनाकर मंच पर बैठाया था।
इस पर विधायक ने कहा कि छात्रा को एक दिन का कलेक्टर बनाया गया है, तो उसे कलेक्टर के एक दिन का वेतन भी मिलना चाहिए। उसी बात को लेकर कलेक्टर से वेतन के बारे में जानकारी ली जा रही थी।
बताया गया कि कलेक्टर विकास मिश्रा ने जनसेवा सुराज कार्यक्रम में हायर सेकेंडरी स्कूल गोपालपुर की छात्रा कुमकुम महेश्वरी को कलेक्टर का सम्मान देकर मंच में बिठाया था। विधायक डिंडौरी ओमकार मरकाम ने छात्रा कुमकुम महेश्वरी को एक दिन का वेतन छः हजार रुपए नकद दिया गया।
कलेक्टर ने बताया कि छात्रा कुमकुम महेश्वरी ने कक्षा दसवीं की वार्षिक परीक्षा में उच्चतम अंक हासिल किए हैं, इसलिए उन्हें एक दिन के लिए कलेक्टर बनाकर सम्मान दिया गया है। प्रदेश शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने और स्थानीय समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण करने के लिए जनसेवा से सुराज कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
ब्रेकिंग
धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर
पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि
नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा
50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ
कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र
गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी...
हरदा: 'बिजली कटौती का नाम बदलकर मेंटेनेंस कर दिया गया है' - कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गर्ग ने उठाए सव...
हरदा में वोटर लिस्ट से 20,700 नाम काटे, फिर 2735 वापस जोड़े
अधिकारी आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ अपनी कार्यशैली से लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं… बृजेश सा...
महर्षि वाल्मीकि जयंती - रामायण के रचयिता को नमन
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
Next Post
