jhankar
ब्रेकिंग
आज दिनांक 30 जुलाई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे हरदा: सांप के काटने से 12 वर्षीय बालक की मौत, जहरीला पदार्थ खाने से युवक ने भी गंवाई जान किसान आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला: मूंग खरीदी 25% से बढ़ाकर 60%, ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारियां

मिर्च मंडी बेड़िया में व्यापारी यूनियन बनाकर कम भाव मे खरीद रहे मिर्च, आंदोलन की चेतावनी

सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। एशिया की प्रसिद्ध नम्बर दो की मिर्च मंडी बेड़िया में किसानों ने व्यपारियो पर मनमानी का आरोप लगाया है। इसको लेकर किसानों ने मंडी सचिव योगेश बर्वे को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से डूडगाँव ग्राम पंचायत सरपंच मयचंद भमोरिया किसान भगवान भटाणया, संदेश पटेल, रामलाल सिनगुने, राधेश्याम पटेल ने बताया कि लायसेंस धारी व्यापारी यूनियन बनाकर खेर्ची व्यपारियो को मिर्च नही खरीदने दे रहे हैं। जिससे किसान को 30 से 40 रुपये प्रति किलो का भाव कम मिल रहा है। वही तुलावटी लायसेंस धारी नाम प्लेट के साथ 5 रुपये प्रति क्विंटल के साथ तुलाई करे। वही मंडी में ठेके वालो पर सख्ती से कार्यवाही हो। मंडी प्रशासन नियम अनुसार मंडी चलाये। व्यपारी यूनियन की मनमानी नही चलने दे। इस समस्याओं का निराकरण नही होता है तो किसान उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी मंडी प्रशासन की होगी। मालूम हो कि मिर्च मंडी बेड़िया में वर्षों से फुटकर खेर्ची व्यपारियो द्वारा किसानों की उपज खरीदी जाती है जिससे किसानों को मिर्च का उचित भाव मिलता है। इस दौरान किसान दीपक भमोरिया, हरेराम लेवा, भालाजी सिनगुने, रविन्द्र बिर्ला सहित बड़ी संख्या में किसान मउपस्थित थे।