jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार

मोहल्ले की लड़की को भगाकर की शादी, फिर की सास की पिटाई

मकड़ाई समाचार भिलाई। अपने मोहल्ले की एक लड़की को भगाकर उससे शादी करने के बाद एक युवक ने अपनी सास की पिटाई कर दी। आरोपित ने पहले अपनी सास से गाली-गलौज किया और उसके बाद उसकी सरेआम पिटाई कर दी। महिला के पति, बेटे व चाचा ससुर ने बीच बचाव किया। इसके बाद महिला ने जेवरा सिरसा चौकी में जाकर अपने दामाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस ने बताया कि कुटेलाभाठा निवासी शिकायतकर्ता पुष्पा पाठक ने अपने ही मोहल्ले में रहने वाले गौरव साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपित गौरव साहू का उसकी बेटी कल्पना के साथ प्रेम संबंध थे। गौरव ने कल्पना को भगाकर उससे शादी कर ली थी। इसके बाद से शिकायतकर्ता ने अपनी बेटी से अपने सारे संबंध खत्म कर दिए थे। इसी बात को लेकर आरोपित गौरव साहू रविवार की रात को शिकायतकर्ता के घर के पास पहुंचा।

- Install Android App -

दोनों पक्षों के बीच हो रही बातचीत जल्द ही विवाद में बदल गई और गौरव अपनी सास पुष्पा पाठक से गाली-गलौज करने लगा। शिकायतकर्ता ने आरोपित को गाली देने से मना किया तो उसने मारपीट शुरू कर दिया। आरोपित ने शिकायतकर्ता को बाल से पकड़कर बाहर लाया और लात और मुक्के से उसकी पिटाई कर दी।

शिकायतकर्ता के पति अवधेश पाठक, बेटे अभिषेक पाठक व चाचा ससुर ने उनके बीच बचाव किया। इसके बाद महिला ने जेवरा सिरसा चौकी पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि बेटी को भगाकर शादी करने के बाद से दोनों परिवार के बीच विवाद होता रहता था। इसी के चलते ये मारपीट की घटना हुई है।