jhankar
ब्रेकिंग
सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच

मौसम का मिजाज बिगड़ा,रबी सीजन की फसलें गेंहू,चना भीग गई,तेज हवा से गेंहू की फसल खेतों में आड़ी हो गई

मकड़ाई समाचार बैतूल| जिले में शनिवार से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कहीं पर तेज तो कहीं हल्की वर्षा का दौर रविवार को भी जारी रहा। खेतों में काटकर रखी गई रबी सीजन की फसलें गेंहू, चना भीग गई है। वहीं जिन क्षेत्रों में फसलें पककर खेतों में खड़ी हैं उनके दानों में चमक कम होने की आशंका से किसान चिंतित हो रहे हैं।

भीमपुर विकासखंड के दामजीपुरा क्षेत्र में रात करीब तीन बजे से सुबह सात बजे तक तेज वर्षा हुई है। दामजीपुरा से युनुस खान ने बताया कि तेज वर्षा से खेतों में काटकर रखी चना और गेंहू की फसल भीग गई है। कई किसानों के खेतों में कटाई का कार्य चल रहा था। शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। किसान कट चुकी फसल को जितना इकट्ठा कर खलिहान में ला पाए उतनी को वर्षा से बचाने के लिए प्लास्टिक, तिरपाल से ढांक दिया। शेष फसल खेत में ही पड़ी हुई है। सुबह सात बजे वर्षा कम तो हुई, लेकिन रिमझिम जारी रहने से खेतों में चना अंकुरित होने का खतरा बढ़ रहा है। कई खेतों में वर्षा के साथ तेज हवा से गेंहू की फसल खेतों में आड़ी हो गई है।

- Install Android App -

भीमपुर से नवीन गौतम ने बताया कि रात में हल्की वर्षा हुई थी। सुबह से भी रिमझिम वर्षा का दौर जारी रहने से गेंहू और चना की फसल को नुकसान होने की आशंका किसान जता रहे हैं। बैतूल जिला मुख्यालय पर भी रविवार सुबह से रिमझिम वर्षा हो रही है। इससे फसलों की कटाई का काम बंद हो गया है। किसानों को आशंका है कि लगातार वर्षा जारी रही तो गेंहू के दानों से चमक खत्म हो जाएगी। इससे समर्थन मूल्य पर वे गेंहू नहीं बेच पाएंगे और खुले बाजार में भी चमक विहीन गेंहू के अच्छे दाम नही मिलेंगे।

कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक विजय वर्मा ने बताया कि जिले में चना और गेंहू की फसल की कटाई का कार्य प्रारंभ हो गया है। वर्षा जारी रहने की वजह से खेतों में काटकर रखी गई फसल के खराब होने की संभावना बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले दो दिन तक हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है।